29 मई को जॉब कैम्प,21हजार 474रुपये मासिक के अलावे मिलेंगे अन्य भत्ते।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/
श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार, पटना के तत्वावधान में विश्वविद्याल नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र, दरभंगा के माध्यम से 29 मई 2025 (गुरुवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई० टी० आई के निकट) लहेरियासराय दरभंगा के कार्यालय परिसर में Chaitanya India Fin Credit Pvt. Ltd. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाहन से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें SFO/Customer Relationship Executive के लिए, कुल 50 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 12th Pass and above उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित है।
कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 21474/- रूपये सहित अन्य भत्ते प्रतिमाह दिया जाएगा।
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को संपूर्ण बिहार में कही भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दोपहीया वाहन एवं चालक लाईसेंस होना अनिवार्य है। इसलिए आप सभी वांछित अभ्यार्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे। इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इकच्छुक अभ्यार्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।
जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।