दरभंगा। जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की कई योजनाओं की समीक्षा कार्यालय कक्ष में की गई। बैठक में महाप्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 का लक्ष्य 406 प्राप्त है, लक्ष्य के विरुद्ध 372 प्राप्त आवेदक को संबंधित बैंक में अग्रसारित किया गया है। पीएम विश्वकर्मा योजना के फेज-1 के लंबित आवेदन जो मुखिया के द्वारा निष्पादित किया जाना है एवं फेज-2 के आवेदन उद्योग केंद्र के द्वारा निष्पादित किया जाना है। जिलाधिकारी ने लंबित आवेदन को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश महा प्रबंधक उद्योग केंद्र, दरभंगा को दिया। जिलाधिकारी ने पीएम विश्वकर्म योजना के फेज-1 के लंबित आवेदन को निष्पादन के लिए कंट्रोल रूम का गठन कर मुखिया को दूरभाष के माध्यम से निष्पादन कराने के लिए परियोजना प्रबंधक उद्योग कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में प्रबंधक उद्योग सुरुचि कुमारी एवं बैंक के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
