दरभंगा। विद्यापति सेवा संस्थान की आजीवन सदस्य, समाज सेवा के प्रति समर्पित चिकित्सिका डॉ. ईनू की नौवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को संस्थान के प्रधान कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। एमएमटीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उदय कांत मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित सभा में उपस्थित लोगों ने डॉ. ईनू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को रेखांकित करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण करने उपरांत दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर डॉ. राजकिशोर, विनोद कुमार झा, महासचिव डॉ. वैद्यनाथ चौधरी बैजू, प्रवीण कुमार झा, डॉ. अरुण सिंह, चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, आशीष चौधरी, परमानन्द चौधरी, दुर्गानन्द झा, विपिन कुमार चौधरी, अजय कुमार झा, श्रवण कुमार झा, प्रकाश चन्द्र मिश्र, हरिकिशोर चौधरी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
