दरभंगा।जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान ने की। इसमें प्रखंड, पंचायत और बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। एआईसीसी कोऑर्डिनेटर बलजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून व्यवस्था से परेशान है। अब सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी, डॉ. मशकूर उसमानी, जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम, रेयाज अली खां, रतिकांत झा, कन्हैया कुमार झा आदि मौजूद रहे।