भरवाड़ा में बेक एंड बंस फ्रेंचाइजी का उप प्रमुख ने किया शुभारंभ

दस्तक 7मीडिया, सिंहवाड़ा/दरभंगा 

नगर पंचायत भरवाड़ा के रजा चौक पर बेक एंड बंस के फ्रेंचाइजी शाखा का सोमवार को शुभारंभ किया गया। उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर बब्लू ,डायरेक्टर सैयद हसन अख्तर, कांग्रेस प्रभारी मेराज अली,यासर आराफात, ईरशाद आलम, शेरान, शाबान, अयान मुजफ्फर, अक्की ने आनंद बैकर के आउटलेट का फीता काटकर उद्घाटन किया।उप प्रमुख ने कहा आधुनिक युग में स्वादिष्ट व्यंजन के साथ कहा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर बैकरी, केक से सबंधित सामग्री एक छत के नीचे मिल जाएगा।
वैवाहिक उत्सव व बर्थडे पार्टी के साथ बच्चों के प्रसाधन केक, पिज्जा, बर्गर, बन, बिस्कुट, कुकीज का अनोखा संगम देखने को मिल सकेगा। उपलब्ध है।
फ्रेंचाइजी की ओर से कुशाल कुमार व सैयद हसन राजा,गुलशैद अहमद,पैक्स अध्यक्ष ऐहतेशाम रिजवी,ने आगत अतिथि का स्वागत किया।कठलिया मदरसा के कारी इम्तेयाज साहब की तलावते कुरान व दुआ से आगाज प्रोग्राम में इलाके के गणमान्य लोग मौजूद रहे।