अलीनगर विधानसभा के घनश्यामपुर नगर मंडल में पाली में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति का बैठक का किया गया आयोजन।

बिरौल, दरभंगा।

सोमवार को संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी अंतर्गत अलीनगर विधानसभा के घनश्यामपुर नगर मंडल में पाली स्थित “मिथिला इंटरनेशन पब्लिक स्कूल” परिसर में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया।मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर दरभंगा पूर्वी बीजेपी के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह उपस्थित रहे। बैठक की शुरूआत में श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया गया।संजय सिंह पप्पू सिंह ने इस मौके पर कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा,एवं पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने का प्रयास करने को कहां एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया और कहा कि उनकी भूमिका पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है।संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि विपक्ष के राष्ट्र विरोधी एजेंडे को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार का भी हमें जवाब देना है, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद विपक्ष जिस तरीके से पाकिस्तान का प्रवक्ता बन गया है ये निराशाजनक है…इसके साथ ही संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि दुनिया की चौथी सबसे बडी आर्थिक महाशक्ति के तौर पर भारत की दमदार छवि सामने आई है….इसका श्रेय निश्चित रूप से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। केंद्र और बिहार में डबल इंजन वाली सरकार में विकास की जो बयार बह रही है उसके बारे में हर घर और घर के एक एक सदस्य तक हमें जानकारी पहुंचानी है। मंच का संचालन सुनील कुमार झा जी किया।इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।


मौके पर राकेश कुमार शर्मा,सुरेश प्रसाद, ओमप्रकाश झा,संजय राम,नारायण कुमार मिश्र,प्रदीप साहू, रीता देवी,शिवकुमार मिश्र,रामावतार साहू,अनिल मिश्र,दिलीप कुमार मिश्र,गणेश कमाती,शंभु नाथ झा,मदन झा,चंदन कुमार,अनिल मिश्र,राजकुमार साह,लाल ठाकुर आदि दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।