ठेकेदार पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो: उस्मानी

दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /दरभंगा 

स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा में बीते शुक्रवार को समरसिबल पंप के लिए खोदे गए गड्ढे में दो वर्षीय महेरा फातमा की हुई मौत के बाद जाले विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी मस्कुर अहमद उस्मानी ने पीड़ित स्वजनों से मुलाकात की।

मौक़े पर उन्होंने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से मासूम की जान गई है उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा की माँग करते हुए संबंधित ठेकेदार पर हत्या का मुक़दमा दर्ज कराने की माँग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वाशन देते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में कांग्रेस पीड़ित के साथ खड़ी है। अगर परिवार को न्याय नहीं मिला तो मासूम पीड़िता को नयाय दिलाने के लिए आंदोलन किया जाएगा।