विशिष्ट शिक्षक मो.बदरे आलम कासमी को विभाग ने किया निलंबित,प्रपत्र क गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।

दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।
गौड़ा बौराम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बंगरहट्टा उर्दू के विशिष्ट शिक्षक मो.बदरे आलम कासमी के जेल जाने के उपरांत शिक्षा विभाग ने निलंबित करते हुए प्रपत्र क गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है।दरअसल मामला विशिष्ट शिक्षक मो. बदरे आलम कासमी पर पिस्तौल दिखाकर सादा पन्ने पर अंगूठा लगवाने एवं मारपीट के आरोप को लेकर घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया था। इस मामले को लेकर समाचार पत्रों में छपे खबर पर संज्ञान लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गौड़ा बौराम ने इसकी सूचना डीपीओ स्थापना को देते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया था ।
जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्राप्त सहमति के आधार पर कारागार जाने की तिथि से मो. बदरे आलम कासमी को विभागीय कार्यवाही के अधीन रखते हुए तत्काल प्रभाव से डीपीओ स्थापना ने निलंबित कर दिया। मो.कासमी को निलंबित अवधि में बीईओ कार्यालय कुशेश्वरस्थान पूर्वी मुख्यालय निर्धारित किया गया है। मो. कासमी पर संबंधित आरोप पत्र अलग से निर्गत किया जाएगा। उपरोक्त आरोप से संबंधित जांच हेतु बीईओ गौड़ाबौराम को उपस्थापन पदाधिकारी एवं डीपीओ एसएसए दरभंगा को जांच पदाधिकारी नामित किया गया है।