देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है…विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर उभर चुका है भारत–संजय सिंह पप्पू सिंह।

दस्तक7मिडिया, दरभंगा।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनियाभर में भारत का डंका बज रहा है, विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर उभर चुका है भारत,ये अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। ये बातें दरभंगा पूर्वी भाजपा के जिला महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पहले विपक्ष प्रधानमंत्री जी के विजन और दूरगामी सोच पर तंज कसता था लेकिन आज आप देखिए भारत ने जापान को अर्थव्यवस्था में पीछे छोड़ दिया है और अब अगली बारी जर्मनी की है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि आर्थिक विशेषज्ञ भी बता रहे हैं कि भारत अगले 2-3 साल में जर्मनी को भी पीछे छोड़ सकता है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि दुनिया की 3 सबसे बड़ी आर्थिक ताकत के तौर पर भारत का स्थान होगा, ये सोचकर ही मन रोमांचित हो उठता है।
संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि 4 ट्रिलियन की इकोनॉमी होने का मतलब ये हुआ कि इसका सीधा लाभ आम लोगों को मिल सकेगा। अब भारत में FDI ज्यादा से ज्यादा हो सकेंगे और इसके चलते ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर बढेंगे।
आम लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा आएगा तो उनके खर्च करने की क्षमता भी बढेगी और इसके चलते व्यापार करने वाले लोगों और सर्विस सेक्टर में जुड़े लोगों को प्रत्यक्ष फायदा मिल सकेगा। अंतरराष्टीय मंच पर भारत का दबदवा और बढेगा। नए नए उद्योग धंधे भारत में लगेंगे। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि ये नया भारत है जो सीमा पर भी दुश्मनों के दांत खट्टे कर देता है और विकास और तरक्की की राह पर भी बड़ी महाशक्ति के तौर पर उभर रहा है। अब भारत की पहचान विश्व में बड़ी आर्थिक महाशक्ति के तौर पर हो रही है ये अपने आप में गौरवान्वित करने वाला क्षण है।
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मनकाचौर में गला रेतकर एक युवक की निर्मम हत्या ,पुलिस जांच में जुटी।नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही हत्यारे की होगी पहचान।
कथा हमारे मन को निर्मल बनाकर भगवान के चरणों तक पहुंचाने का काम करती है-श्री चंदन जी महाराज।