बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मनकाचौर में गला रेतकर एक युवक की निर्मम हत्या ,पुलिस जांच में जुटी।नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही हत्यारे की होगी पहचान।

दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज 

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अझोल पंचायत वार्ड 4 स्थित  मनकाचौर के तालाब में 25वर्षीय युवक की हत्या  तेज धार हथियार से गर्दन रेतकर अज्ञात अपराधियों ने कर दी हे ।घटना स्थल पर मिले खाने के सामान से ऐसा प्रतीत हो रहा हे कि किसी जान पहचान वाले दोस्त ने ही वहां ले जाकर उसकी हत्या कर दी हे।हालांकि बहादुरपुर और लहेरियासराय समेत एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर तहकीकात कर रही हे। इस लाश की बरामदगी से  इलाके सनसनी फैल गई है।

बता दे कि इसकी सूचना सोमवार की लगभग 7:00 बजे स्थानीय लोगों के द्वारा बहादुरपुर 112 की टीम को दी गई थी।112 की टीम घटना स्थल पहुंचकर तालाब से शव को बाहर निकाला  और बहादुरपुर थाना को सूचना दी । सूचना मिलते ही  बहादुरपुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची ।तुरंत बाद  लहेरियासराय थाना अध्यक्ष एवं उनकी पुलिस एवं एफएसएल की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और तहकीकात में जुट गयी।

घटनास्थल पर खाने के समान भुजिया, बादाम ,कुरकुरे लेज चप्पल के अलावे तालाब किनारे खून को सेम्पल के तौर पर एफएसएल की टीम ने लिया हे इसके अलावे और भी जांच पुलिस कर रही हे।

स्थानीय पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। इस संदर्भ में बहादुरपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा की लाश की पहचान हो चुकी है सिमरी थाना क्षेत्र के बस्तवरा निवासी मुन्ना के पुत्र लगभग 25 वर्षीय गुलजार वर्तमान में महाराजगंज में किराए के मकान पर रह रहा था।

वही नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी भी घटनास्थल पहुंचे , जानकारी देते हुए कहा कि एफएसएल टीम आई है जांच हो रहा है सारे चीजों के इकट्ठा किया जा रहा है लाश को  पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है, हर एक बिंदुओं पर जांच की जा रही है।