भाजपा ने पुण्यशलोक अहिल्याबाई होलकर की मनाई 300वी जयंती, लोगों ने उनके तैल चित्र पर किया पुष्पांजलि अर्पित।

दस्तक7मिडिया, बेनीपुर।

रविवार को संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी अंतर्गत बेनीपुर विधानसभा के बैंगनी ग्राम स्थित “उच्य विद्यालय बैंगनी” परिसर में जिलाअध्यक्ष विनय पासवान के अध्यक्षता में पुण्यशलोक अहिल्याबाई होलकर की 300वी जयंती मनाई गई।इस मौके पर संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी जिला महामंत्री श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह मौजूद रहे।इस मौके पर होलकर जी की तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक महान महिला थीं जिन्होंने अपने शासनकाल में न्याय और प्रशासन को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि उनकी विरासत आज भी हमें प्रेरित करती है और उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर महामंत्री संजय सिंह ने अहिल्या बाई होलकर पर कहा कि वह एक महान महिला थीं जिन्होंने अपने शासनकाल में न्याय और प्रशासन को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि महज आठ वर्ष की उम्र में ही अहिल्याबाई होलकर की बाल विवाह करा दिया गया। कम उम्र में ही उनके पति की मृत्यु हो गई थी,लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने शासनकाल में अद्वितीय योगदान दिया।
संजय सिंह ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर जी ने अपने शासनकाल में कई मंदिरों, घाटों और अन्य धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाया, जो उनकी धार्मिक भावना और सहिष्णुता का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि अहिल्या बाई होलकर जी की धार्मिक सहिष्णुता और उदारता हमें आज भी प्रेरित करती है और हमें उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। संजय सिंह पप्पू सिंह बोले अहिल्या बाई होलकर ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 18वीं शताब्दी में सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था, जो पहले कई बार नष्ट किया गया था। इस कार्यक्रम के धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष श्री रजनीश सुंदरम ने किए।मौके पर कार्यक्रम प्रभारी राधेश्याम झा,प्रवीण झा,महेश सिंह,मुनींद्र यादव,निभा देवी,सरिता देवी,ममता देवी,राधेश्याम झा,अमरनाथ शर्मा,बमबम चौधरी, अजय झा सुमन झा मदन महतो,दिनेश चौधरी, जटाशंकर झा, पवनानंद चौधरी, शिवकांत झा,विपिन झा,संजय ठाकुर,निर्मल राय,सीताराम मांझी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।