अनशनकारियों से वार्ता नहीं होने के कारण आक्रोशित आंदोलनकारी कल धोईचट्टी में करेंगे सड़क जाम। अनशन के समर्थन में ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस
अनशनकारियों से वार्ता नहीं होने के कारण आक्रोशित आंदोलनकारी कल धोईचट्टी में करेंगे सड़क जाम। अनशन के समर्थन में ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस
अनशनकारियों से वार्ता नहीं होने के कारण आक्रोशित आंदोलनकारी कल धोईचट्टी में करेंगे सड़क जाम।
अनशन के समर्थन में ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
भाकपा माले पिरड़ी लोकल कमिटी के बैनर तले पुल निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर धोई चट्टी पर चल रहे आमरण अनशन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन के समर्थन में ग्रामीणों ने सरकार-प्रशासन के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस का नेतृत्व जंगी यादव,सुरेश पासवान आदि ने किया। आंदोलनकारियों ने सरकार-प्रशासन के उदासीनता के खिलाफ कल दोनार-बेनीपुर को धोई चट्टी में चक्का जाम की घोषणा किया। आंदोलन व सड़क जाम की तैयारी को विभिन्न गांवों में जनता की बैठक व जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया। विदित हो कि घोषणा अनुरूप कमला नदी पर छपरार घाट से मछौरा के बीच पुल निर्माण कराने,घोरघट्टा-दलित टोल छपरार के बीच पुल निर्माण कराने,टीनहीं पुल से छपरार घाट तक टूट रहे सड़क को अविलंब बनाने व पिरडी पंचायत के मुखिया के मनमानी-लूट पर रोक लगाने,पंचायत के वर्ष 2021 से 2025 के बीच चले संपूर्ण योजनाओं की उच्च स्तरीय जांच कराने आदि मांगो को लेकर भाकपा माले पिरड़ी लोकल कमिटी के बैनर तले दोनार-बेनीपुर रोड़ पर धोई चट्टी में ग्रामीण कार्य विभाग व प्रखंड प्रशासक के समक्ष
अनिश्चित कालीन अनशन 23 मई से चल रहा हैं। बनारसी सहनी की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जंगी यादव ने कहा कि मठ छपरार में कमला नदी पर त्रिमुहाना पुल की जरूरत थी। और लंबे संघर्ष के बाद वहां त्रिमुहाना पुल बनाने का आश्वासन मिला था। लेकिन मठ छपरार में एक तरफ से पुल बन गया लेकिन दूसरे तरफ पुल नहीं बनने से पंचायत के एक हिस्सा को मठ छपरार आने में दसियों किलो मीटर घूमकर आना पड़ता हैं। मंत्री व स्थानीय विधायक मदन सहनी गरीबों के इलाका होने के कारण उदासीन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर अनशनकारियों के मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुआ तो कल 26 मई को दोनार-बेनीपुर रोड़ को धोईचट्टी के पास अनिश्चित कालीन के चक्का जाम होगा। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव बिनोद सिंह ने कहा कि पिरड़ी पंचायत में लूट भ्रष्टाचार का बोलबाला है,अफसर से मिलकर मुखिया का मनमानी चल रहा हैं। इस लूट राज के खिलाफ लड़ाई शुरू हुआ हैं। प्रखंड में मनरेगा योजना में डी डी सी,जेई,ऐई,प्रोग्राम पदाधिकारी टी एस प्रसाशनिक के नाम पर कमिशन खोरी लूट की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं जब तक अधिकारी पर लगाम लगाने का जांच कमिटी नही बन जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।सुसाशन की सरकार में प्रखंड से जिला परिषद में घोटाले का बाढ़ आई हुई है और सुसाशन की पोल खुल रही है एक जुट होकर ही इस सरकार को खदेड़ कर भगाना होगा इस मौके पर भाकपा माले शाखा सचिव साजन दास,रामबाबू यादव,महेश दास,जामुन सहनी,ललित सहनी,गणेश यादव,अजय यादव,सुरेश पासवान,सुरेश मलीक,महेश कामती,दिनेश सहनी आदि ने भी संबोधित किया।