भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गजेंद्र मंडल की आवासीय कार्यालय पर आकाशवाणी से प्रसारित होने वाला प्रधानमंत्री जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 122 में संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा दरभंगा पश्चिम के जिला मंत्री बालेन्दु झा बालाजी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस संबंध में बताते हुए जिला मंत्री बालेन्दु झा ने बताया कि प्रधानमंत्री जी का प्रत्येक मन की बात कार्यक्रम देशवासियों और खासकर युवाओं के लिए प्रेरक होता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छता मिशन के संबंध में योग दिवस के संबंध में ड्रोन दीदी के संबंध में देश के लोगों का उदाहरण देकर एक नई प्रेरणा देने का कार्य किया है वह निश्चित ही देशवासियों को प्रेरणा देने का कार्य करेगा। जिला महामंत्री स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि गजेंद्र मंडल ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनना अपने आप में प्रेरणादाई होता है हम सभी साथी उनके इस कार्यक्रम को सुनकर ऊर्जा महसूस करते हैं। इस कार्यक्रम में शशि भूषण चौधरी,नितिन झा,जितेंद्र मिश्रा,अजय यादव,सौरभ सुमन,प्रभाष झा,राजेश कुमार सिंह,राजकुमार मंडल,नवल कृष्णा,सूरज कुमार,छोटू शाह,शिवम कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।