जन सुराज पार्टी का बिहार बदलाव यात्रा का कारवां मेकना बेदा पहुंचा

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

जन सुराज पार्टी का बिहार बदलाव यात्रा का कारवां मेकना बेदा पहुंचा और कबीर कुट्टी के प्रांगण में जनता से संवाद कार्यक्रम का विनोद पासवान एवं धीरेन्द्र लाल देव के संयुक्त अध्यक्षता में और मंच संचालन दीपक कुमार साह के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें बिहार में व्यवस्था परिवर्तन को लेकर उपस्थित सभी मतदाता मालिकों से संवाद किया गय। जिसमें मेकना बेदा पंचायत के बड़ी संख्या में आम जनों ने भाग लिया और सरकार के द्वारा दिए जा रहे योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के ऊपर रोश व्यक्त किया। वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए।बहादुरपुर विधानसभा से जन सुराज के संभावित प्रत्याशी व संगठन महासचिव राजीव कुमार मणि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मेनका बेदा पंचायत में जन सुराज और प्रशांत किशोर की विचारों को लेकर हम उपस्थित हुए हैं। और आप लोगों से कहना चाहते हैं बिहार साठ के दशक तक अग्रणी राज्य में होती थी किन्तु उन्नीस सौ सरसठ ई० से उन्नीस सौ नब्बे ई० के बीच बिहार में बीस मुख्यमंत्री से ज्यादा आई और गई और धीरे धीरे बिहार पिछड़ता चला गया। पन्द्रह वर्ष लालू जी की सरकार एवं बीस साल नीतीश कुमार जी की सरकार ने बिहार को देश का सबसे पिछड़ा व बीमारू राज्य की श्रेणी में ला कर खड़ा कर दिया है। आज आलम यह है कि किसी भी सरकारी दफ्तरों में कोई कार्य बीना लेन देन की नहीं हो रही है। बेरोजगारी चरम पर है। आज नीतीश कुमार की सरकार अपने ही द्वारा किए गए वादे जातिगत जनगणना के उपरांत कहीं थी की हर गरीब परिवार को दो लाख रुपए उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए दिया जाएगा और भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन मुहैया करवाई जाएगी । इसका किसी गरीब व भूमिहीन को लाभ नहीं मिल है। हम आज मेकना बेदा की पावन भूमि से सरकार से मांगा करते हैं। अबिलंब गरीबों को रोजगार के लिए दो लाख रुपए दिया जाए साथ ही साथ गरीब भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन मुहैया करवाई जाए। आज भूमि सर्वे के नाम पर गरीब भाईयों एवं बहनों से जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक लुट मची हुई है नीतीश कुमार की प्रशासन इसकी संज्ञान क्यों नहीं ले रही हैं,इसका जवाब दें। वहीं सभा के मुख्य अतिथि पंचायत अध्यक्ष राम बिहारी साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में खेतों में पानी की व्यवस्था हो ताकि लोग खेती कर अपनी जीविका उपार्जन कर सके ।वही सभा को,अशर्फी सहनी,नागेन्द्र मंडल,कमलेश यादव,मिथलेश मंडल,रघुनाथ साह,विरेन्द्र मुखिया,अजय लाल देव,सत्य प्रकाश कुमार,गणेश कुमार,बैद्यनाथ लाल देव सहित सैकड़ों की संख्या में आम गणमान्य मतदाता मालिकों ने भाग लिया।