कैलाश कुमार दुसरी बार चुने गए आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष, कहा, बिरौल प्रखंड का दायित्व मिला है, उसे पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में अनुमंडल के सभी सीटों पर होगा आरजेडी का कब्जा–कैलाश कुमार।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
राष्ट्रीय जनता दल की बिरौल प्रखंड इकाई ने कमलपुर बिशनपुर स्थित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल परिसर में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया, जिसमें सर्वसम्मति से कैलाश कुमार को पुनः यानी दुसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। निर्वाचन पदाधिकारी रोशन आरा और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी दुखनी देवी ने कैलाश कुमार को निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी किया। इस अवसर पर कैलाश कुमार ने राजद नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो बिरौल प्रखंड का दायित्व मिला है, वे उसे पूरी निष्ठा और लगन से निभाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, ललित यादव, भोला यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, रणविजय साहू, अख्तरुल इमान शाहीन, गणेश भारती, और अफजल अली खान सहित प्रदेश एवं जिला के सभी प्रमुख नेताओं का आभार व्यक्त किया। कैलाश कुमार ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बिरौल अनुमंडल की सभी विधानसभा सीटों पर राजद को जीत दिलाकर तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वे प्रत्येक पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार साथियों के सहयोग से भ्रमण करेंगे।

नव-निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वे अनुमंडल मुख्यालय में हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में साथ रहेंगे। किसी भी समस्या को लेकर वे सड़क से सदन तक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। कैलाश कुमार के पुनः निर्वाचन से बिरौल में राजद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और वे आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं। मौके पर गणेश भारती पूर्व प्रत्याशी कुशेश्वरस्थान विधानसभा, मो. तुफैल,कालेश्वर गुप्ता,सचिन राम, जटाशंकर यादव,कैलाश चौधरी, राजेश यादव दिलखुश यादव,पृथ्वी चंद यादव,अमीरी यादव मोहम्मद अंजार, काली यादव,दीपक कुमार,राजेंद्र मंडल,परशुराम साहु,दिनेश यादव,सुरेंद्र जी झा, सोहनलाल साफी,सुमन जी कुमार,रामनरेश यादव मो. अब्दुल्ला,रामाशंकर यादव,मो.जमील अख्तर बैजनाथ चौपाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

