विकास कार्यो को जन जन तक पहुँचाये कार्यकर्ता – मुरारी मोहन झा

दस्तक 7मीडिया सिंहवाङा/दरभंगा 

मंडल भाजपा पूर्वी के कार्यसमिति सदस्यों की बैठक सिमरी स्टेडियम में शनिवार की शाम आयोजित कर विधान सभा चुनाव की तैयारी व संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई। अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष नवीन राउत ने की मुख्य अतिथि विधायक डा.मुरारी मोहन झा ने कहा बिहार में आगामी विधान सभा चुनाव के बाद एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी।पुनःमुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनेंगे। बूथ लेवल स्तर तक पार्टी को मजबूत कर आप सभी जन जन की आवाज बनकर विकसित बिहार का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला के बाद पाकिस्तान के विरूद्ध ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से भारत की शक्ति से पूरे दुनिया को एहसास हो गया है।दुश्मन हिन्दुस्तान की तरफ आंख उठाने व कायरतापूर्ण कारवाई के लिए अब सौ बार सोंचेगा।हम देश वासियों का नैतिक जिम्मेदारी बनता है कि वीर सैनिकों का सम्मान कर हौसला बढाना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्राकर्म एवं नेतृत्व से भारत ताकतवर देश बन गया है। विधायक ने कहा इतिहास में पहली बार परमाणु हथियार संपन्न पाकिस्तान के ऊपर ऐसी कार्रवाई के साथ सिंधु जल समझौता तोङा गया है। राष्ट्रभक्त को जागृत करने के संकल्प के साथ भारत माता व वंदेमातरम की जय जयकार किया गया।जनसंघ प्रचारक सह वरिष्ठ भाजपा नेता प्रधुम्न श्रीवास्तव ने कहा कि गर्व है कि हम सब हिन्दुस्तानी के साथ विश्व की सबसे बङी पार्टी भाजपा के सदस्य हैं।भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी व महासचिव सुजीत मल्लिक ने कहा कि भाजपा की निति व विकासात्मक कार्य योजना को धरातल पर मजबूती प्रदान करने में कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका है।अपने अपने दायित्व का सफल निर्वहण कर पीएम व नीतीश कुमार के संदेशों को जन जन तक पहुंचावें।इस बीच सरैया निवासी सफी अहमद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनित कर माल्यार्पण किया गया।मौके पर जिपस दिलीप यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश सहनी,जटाशंकर सिंह, पूर्व पंचायत समिति नरेश मंडल, जय शंकर सिंह, शंकर राउत, चितरंजन मंडल,दीपक महतो,सहित अन्य मौजूद थे।