सासाराम से बड़ी खबर :अंचल में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर को निगरानी विभाग की टीम ने एक लाख दस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

दस्तक 7मीडिया /

अभी -अभी सासाराम से बड़ी खबर आ रही हे।निगरानी विभाग पटना की टीम ने अंचल कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर को एक लाख दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया हे।

यहां बता दे कि अंचल कार्यालय में ऐसा लग रहा हे कि जमीन का सर्वे कराने ,दाखिल खारिज कराने आदि के नाम पर बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी हो रही हे।मधुबनी जिला के जयनगर में अंचल निरीक्षक तीन लाख रुपये घुस लेते धराया हे वहीं सासाराम में अंचल कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर आकाश कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 1लाख 10हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ  गिरफ्तार किया हे।