कुशेश्वरस्थान पूर्वी के जिला परिषद सदस्य पूनम मणि शर्मा के कंधों पर बड़ी जवाबदेही ,राजद के शीर्ष नेताओं ने उन्हें महिला प्रकोष्ट के प्रदेश उपाअध्यक्ष पद पर किया मनोनीत।
कुशेश्वरस्थान पूर्वी के जिला परिषद सदस्य पूनम मणि शर्मा के कंधों पर बड़ी जवाबदेही ,राजद के शीर्ष नेताओं ने उन्हें महिला प्रकोष्ट के प्रदेश उपाअध्यक्ष पद पर किया मनोनीत।
कुशेश्वरस्थान :
बिहार प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रितु जायसवाल ने कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड से जिला परिषद सदस्य पूनम मणि शर्मा को पार्टी महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है । उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर श्रीमती पूनम मणि शर्मा ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितु जयसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दिया है। उस पर खड़ा उतरने एवं पार्टी के संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करुंगी। श्रीमती शर्मा के पति सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सेवा निवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक समाजसेवी राम शंकर शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के प्रोफेसर पद से इस्तीफा देकर इन्होंने समाज सेवा की भावना से राजनीतिक में कदम रखी है। आईपीएस अधिकारी पुत्र एवं दोनों डाक्टर पुत्री अपनी मां के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्य में रुचि रखने पर प्रसन्नता जताई है। जिला परिषद सदस्य श्रीमती शर्मा के राजद के महिला प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इनके उपाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन में मजबूती आएगी। बधाई देने वालों में गोड़ा बौराम प्रखंड के पार्टी अध्यक्ष अजय कुमार, कुशेश्वरस्थन के अध्यक्ष उमाशंकर राय, पार्टी नेता जयप्रकाश नारायण पासवान,सोनू कुमार पासवान, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र प्रसाद,हरि मोहन यादव,लाल सिंह,ललिता झा, बब्लू सहनी, हबीबुल्ला, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष यास्मीन खातून, अब्दुल कैयूम फारुकी, राजकुमार पासवान, अशोक कुमार यादव सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता शामिल है।
दरभंगा पुलिस ने एटीएम फ्रॉड करने वाले दो शातिर को धर दबोचा।74 एटीएम कार्ड ,2लाख 13हजार ,400 सहित एक देशी कट्टा ,एक गोली ,दो मोवाइल एवं एक मोटरसाइकिल बरामद।
एसएसपी ने जिले के पांच थानाध्यक्ष और संबंधित थाने में पदस्थापित पांच प्रभारी डाटा ऑपरेटर से 24घंटे के भीतर मांगा स्पष्टीकरण। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी