दरभंगा:

दरभंगा पुलिस ने एटीएम फ्रॉड करने वाले दो शातिर को धर दबोचा।74 एटीएम कार्ड ,2लाख 13हजार ,400 सहित एक देशी कट्टा ,एक गोली ,दो मोवाइल एवं एक मोटरसाइकिल बरामद।

पुलिस ने एटीएम फ्रॉड करने वाले दो सदस्यों को गिरफ्तार कर देशी पिस्टल के साथ भारी मात्रा में एटीएम बरामद किया हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के मधुबनकाशी गांव निवासी
उमाशंकर सहनी का पुत्र पप्पू कुमार एवं औराही थाना क्षेत्र के बथुआ गांव निवासी शशि कुमार का पुत्र आदित्य कुमार हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन शातिरों के पास से 74एटीएम ,दो लाख 13 हजार 400रुपये ,एक पॉश मशीन ,एक कट्टा ,एक गोली ,दो मोबाईल ,होंडा मोटरसाइकिल साइन बरामद किया गया हैं। 11आग्स्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि एटीएम कार्ड बदलकर पैसा ठगने वाला गिरोह लहेरियासराय थाना क्षेत्र में रह रहा हैं। इसी सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया ,जिसमें एसडीपीओ सदर ,लहेरियासराय थानाध्यक्ष एवं तकनीकी शाखा के सदस्यों को शामिल किया गया। इस टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर लहेरियासराय के रहमगंज मुहल्ला स्थित एसबीआई के एटीएम के पास संदिग्ध दोनों युवक को पकड़कर थाने लाया गया। तालाशी ली गई तो 74एटीएम के अलावे कई सामान बरामद हुये। इस गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार ,लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ,पुअनि लवली कुमारी ,पुअनि रामशंकर पाण्डेय ,पुअनि अमित कुमार ,पुअनि कुमारी अर्चना सिंह ,तकनीकी शाखा के सिपाही रामबाबू राय शामिल थे। गिरफ्तार शातिरों का आपराधिक इतिहास भी पुलिस खंगाल रही हैं। इस मामले में प्रपुअनि अमित कुमार के प्रतिवेदन के आधार पर कई धाराओं में कांड संख्या 399/23दर्ज किया गया हैं।