एसएसपी ने जिले के पांच थानाध्यक्ष और संबंधित थाने में पदस्थापित पांच प्रभारी डाटा ऑपरेटर से 24घंटे के भीतर मांगा स्पष्टीकरण।

कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी 

दरभंगा :

एसएसपी अवकाश कुमार ने जिले के पांच थानाध्यक्ष एवं हर थाने के प्रभारी डाटा इंट्री ऑपरेटर से CCTNS में प्रत्येक दिन एक केस डायरी एवं स्टेशन डायरी इंट्री नहीं किये जानें को लेकर 24घंटा के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की हैं। उन्होंने कहा हैं कि यह कार्य के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता हैं ।
एसएसपी श्री कुमार ने कहा हैं कि 12बजे दिन तक प्रत्येक दिन एक केस डायरी एवं एक स्टेशन डायरी CCTNS में अंकित किये जानें का निर्देश दिया गया था,लेकिन अधोहस्ताक्षरी द्वारा जांच सभी थाना /ओपी
की समीक्षा की गई तो पाया गया कि निर्धारित समय में आप सभी के द्वारा न्यूनतम एक केस डायरी एवं स्टेशन डायरी का CCTNS में इंट्री नहीं किया गया हैं। यह आप सभी के घोर लापरवाही को दर्शाता हैं। जिन थानाध्यक्षों एवं उनके थाना के प्रभारी डाटा ऑपरेटर ने यह लापरवाही बरती हैं इसमें लहेरियासराय थाना के थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति एवं थाना के डाटा इंट्री ऑपरेटर पुअनि लवली कुमारी ,केवटी थाना के थानाध्यक्ष रानी कुमारी एवं प्रभारी डाटा ऑपरेटर पुअनि अमृता सिंह ,जमालपुर थाना के थानाध्यक्ष राज नन्दन कुमार एवं प्रभारी डाटा ऑपरेटर पुअनि सुनीता गुप्ता ,हायाघाट के अपर थानाध्यक्ष अजीत कुमार 2,एवं प्रभारी डाटा ऑपरेटर पुअनि प्रीति सिंह ,घनश्यामपुर थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार एवं प्रभारी डाटा ऑपरेटर पुअनि प्रज्ञा शैल का नाम शामिल हैं। एसएसपी ने इस लापरवाही को लेकर 24घंटा के भीतर सभी को स्पष्टीकरण देने को कहा हैं। इसकी सूचना उन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं बिरौल को भी दिया हैं।