बार एशोसियेशन के अधिवक्ताओं ने एशोसियेशन के पूर्व उपाध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता तंत्रनाथ ठाकुर की मनाई चौथी पुण्यतिथि।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता

वकालतखाना भवन में गुरुवार को वकीलों ने बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता स्वर्गीय तंत्रनाथ ठाकुर की चौथी पुण्यतिथि मनाई ।अधिवक्ता कैलाशचन्द्र लाभ की अध्यक्षता में वकीलों ने स्व. ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी, रामवृक्ष सहनी,संतोष कुमार सिन्हा,रमणजी चौधरी, हरेराम साहू,अनिल कुमार मिश्रा,मायाशंकर चौधरी, श्याम बिहारी राय,मुरारीलाल केवट,बूलन कुमार झा ,नितीस कुमार, अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा . समेत दर्जनों लोगों ने नमन किया।