दरभंगा जिला पूर्वी भाजपा कार्यसमिति की पहली बैठक का हुआ आयोजन,मंत्री हरि सहनी, सांसद गोपाल जी ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष जीबछ सहनी ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिला पूर्वी भाजपा कार्यसमिति की पहली बैठक बिरौल स्थित प्रसाद विवाह भवन में हुई। कार्यसमिती की बैठक की शुरुआत में बिहार सरकार में मंत्री हरि सहनी, सांसद गोपाल जी ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष जीबछ सहनी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलन से की। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। हरि सहनी ने कहा कि मूल मंत्र यही है कि हम सभी लोग अपने अपने बूथ को सबसे पहले सशक्त करें और इसके लिए ये बहुत जरूरी है कि हर दिन हम सघन जनसंपर्क अभियान पर ध्यान केंद्रित करें। दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनों तक ले जाने पर जोर दिया। गोपाल जी ठाकुर ने कहा केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार में बिहार और मिथिला का सर्वांगीण विकास हो रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए श्रवण चौधरी ने कहा।कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनियाभर में भारत की एक नई छवि का निर्माण किया है।ऑपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य ने साबित किया है कि ये न्यू इंडिया है जिसे कोई छेड़ने की कोशिश करेगा तो भारत छोड़ेगा नहीं। दरभंगा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने कहा कि संगठन हमारा परिवार है, संगठन बढ़ेगा तो हमारी ताकत बढ़ेगी इस बात का ध्यान सभी कार्यकर्ताओं को रखना होगा। दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि इस बार भी केंद्र सरकार के बजट में मिथिला का भरपूर ख्याल रखा गया। नरेंद्र मोदी की सरकार ने मिथिला को भरपूर सौगात दिया है। वहीं दूसरी तरफ जातीय जनगणना कराने का फैसला ऐतिहासिक है।
मौके पर राम नारायण ठाकुर,रामनाथ सहनी,शिला पासवान, सरिता देवी,राधेश्याम झा,सुलेखा देवी,प्रदीप प्रधान ,राहुल कर्ण,लाल मुखिया,रंजीत मिश्रा,गंगा प्रसाद यादव,रजनीश सुंदरम,चंदन ठाकुर,सुधीर सिंह, मणिकांत मिश्रा,माधव झा आजाद,लाल कांत झा, शत्रुघ्न सहनी,चौधरी सहनी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।