नरमा में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।
नरमा में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।
नरमा में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।
दस्तक7मिडिया, अलीनगर।
उच्च माध्यमिक विद्यालय नरमा परिसर में 3 दिवसीय संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर दरभंगा जिला पूर्वी भाजपा के महामंत्री श्री संजय सिंह पप्पू सिंह, कर्नल बीके सिंह और दिनेश प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलन कर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।मौके पर महामंत्री श्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में खेल के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी और उनकी प्रतिभा का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों के अंदर खेल प्रतिभा का विकास होता है और वे अपने कौशल को निखारने का अवसर प्राप्त करते हैं। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा खेल प्रतियोगिता न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारती है, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है, जो उनके भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहां ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस जरूरत है उन्हें पहचानने और निखारने की। उन्होंने समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव के वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए कहा कि वे इस बात के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभाएं मौजूद हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रामलखन दास,पंचायत समिति पुरुषोत्तम सिंह,अमित सिंह,अन्य शिक्षक गण एवं दर्जनों गणमान्य ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दो महीना से पंचायत सचिव फरार ,जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने के लिए भटक रहे लोग।गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार चल रहें हें पंचायत सचिव।
कटिहार: मिड-डे मील में निकली मरी हुई छिपकली, छात्रों ने की उल्टियां, गुस्साए परिजनों ने घंटों जाम रखा सड़क।