दो महीना से पंचायत सचिव फरार ,जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने के लिए भटक रहे लोग।गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार चल रहें हें पंचायत सचिव।
दो महीना से पंचायत सचिव फरार ,जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने के लिए भटक रहे लोग।गबन के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार चल रहें हें पंचायत सचिव।
दस्तक 7मीडिया /कुशेश्वरस्थान
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड क्षेत्र के कुशेश्वरस्थान उत्तरी और दक्षिणी के पंचायत सचिव दिनेश चौधरी विगत दो माह से फरार चल रहे है। वे ना तो प्रखंड मुख्यालय आ रहे है और ना ही अपने पंचायत में देखे जा रहे है। जिसके कारण पंचायत के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है। पंचायत सचिव के गायब होने के बाद से पंचायत में कई जरूरत का कार्य नही हो पा रहा है। खलासीन के सूजीत पासवान, रामपुर राउत के बिरजू पासवान बताते है कि अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए भटक रहे है लेकिन पंचायत सचिव के नही रहने के कारण काम नही हो पा रहा है। बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराना था जिसके लिए जन्म प्रमाण पत्र बनाना था लेकिन पंचायत सेवक के फरार होने से लोग दर दर भटक रहे है।
जानकार बताते है कि पंचायत सचिव श्री चौधरी उजुआ सिमरटोका के पंचायत सचिव है और कुशेश्वरस्थान उत्तरी एवं दक्षिणी के अतिरिक्त प्रभार में है। उजुआ पंचायत में हुए लाखो के गवन मामले में श्री चौधरी पर प्राथमिकी दर्ज हुई तब से वह पंचायत से गायब है। इसी बात को लेकर कुशेश्वरस्थान उत्तरी के स्थानीय निवासी प्रशांत कुमार ने बीडीओ चंदन कुमार को लिखित आवेदन दिया कि दोनों पंचायत का प्रभार दूसरे पंचायत सचिव को दिया जाय ताकि लोगो के कार्य के साथ साथ विकास का कार्य हो सके।