कई मांगों को लेकर कर्मचारियों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला,सौंपा पत्र।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ जिला शाखा दरभंगा का प्रतिनिधि मंडल बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा के नेतृत्व में जिलाधिकारी दरभंगा से कार्यालय प्रकोष्ठ में मिलकर अनुसचिवीय कर्मचारियों के समस्याओं से अवगत कराया गया। वार्ता में मांग संलेख सौंप कर अनुरोध किया गया कि समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों को देय एसीपी/ एम एसीपी का लाभ प्रदान करने हेतु शीघ्र स्क्रीनिंग समिति की बैठक बुलाई जाए, बिहार कर्मचारी चयन आयोग से चयनित नवनियुक्त एवं अनुकंपा के आधार पर नियुक्त निम्न वर्गीय लिपिक की सेवा संपुष्टि किया जाए, सामान्य प्रशासन विभाग के निदेशानुसार समाहरणालय संवर्ग के उच्चवर्गीय लिपिक,प्रधान लिपिक एवं सहायक प्रशासी पदाधिकारी के रिक्त पदों पर प्रोन्नति प्रदान करने एवं स्थानीय अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर लाभ प्रदान किये जाने की मांग की गई|
जिला पदाधिकारी ने हमारी मांगों को जायज बताते हुए शीघ्र निष्पादन करने का आश्वासन दिया| वार्ता में महासंघ के सहायक जिला मंत्री मोहम्मद ईशा खान,कार्यालय अधीक्षक सामान्य संजीव कुमार सिंहा सहित मनोज कुमार,नीलमणि झा,पंकज कुमार झा,शिवेंद्र कुमार,आशिफ जमाल,राजू सिंहा,गुलशन कुमार आदि ने भाग लिया