राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें दी गई श्रधांजलि।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा /

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी सिंहवाड़ा द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेयाज अहमद,प्रखण्ड अध्यक्ष ने किया। राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को तकनीकी प्रगति,युवाओं के सशक्तिकरण और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे,जिनमें युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिलशाद अहमद चाँद बाबू,प्रखंड उपाध्यक्ष गुंजन चौधरी,मुन्ना चौधरी,भोगेन्द्र झा,मो. जाकिर,सीताराम झा,सुरेश चौधरी,राकेश चौधरी,भोगेंद्र झा,अजय सहनी,सुरेश चौधरी,राकेश चौधरी आदि शामिल थे।