विदेशी शराब के साथ एक मारुति सुजुकी कार सहित धंधे में संलिप्त दो शराब तस्कर गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया संवाददाता कुशेश्वरस्थान दरभंगा /
उत्पाद विभाग की टीम ने कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस के सहयोग से बुधवार को जाफरपुर गांव में छापामारी कर 87.060 लीटर विदेशी शराब के साथ एक मारुति सुजुकी कार जब्त किया। साथ ही इस धंधे में संलिप्त दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब तस्कर उक्त गांव के राम नारायण यादव के पुत्र नरसिंह यादव एवं सखीचंद मांझी के पुत्र राम नारायण मांझी है। थाना अध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर जाफरपुर गांव में खड़े एक मारुति सुजुकी कार को जब्त कर तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांड के 87.060 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। साथ ही मौके पर ही दो शराब तस्कर नरसिंह यादव और राम नारायण मांझी को हिरासत में लिया गया। थाना अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि शराब बरामदगी मामले को लेकर थाना में सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।