एक राष्ट्र,एक चुनाव–लोकतांत्रिक प्रक्रिया में ऐतिहासिक सुधार की दिशा में कदम-शिवराज सिंह चौहान

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू द्वारा 21 मई 2025 को डॉ बी आर अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर,इग्नू,नई दिल्ली में एक राष्ट्र,एक चुनाव विषय पर विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने विशिष्ट वक्ता के रूप में सभा को संबोधित किया।शिवराज सिंह चौहान ने कहा,इस देश में 365 दिन कुछ हो न हो,लेकिन कहीं न कहीं चुनाव चलते रहते हैं। चुनाव खत्म नहीं होते। इससे विकास की गति रुक जाती है,योजनाएं बाधित होती हैं और सरकारी मशीनरी पूरी तरह चुनावी प्रक्रिया में लग जाती है। पिछले लोकसभा चुनाव में सिर्फ चुनाव आयोग के माध्यम से ही एक लाख करोड़ रुपये का खर्च हुआ है इस प्रकार सभी राज्यों का खर्च अगर जोड़ लें तो यह 10 लाख के पार चल जाएगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश इस दिशा में ठोस कदम उठाए। एक राष्ट्र,एक चुनाव समय की माँग है और देशहित में है। सुनील बंसल ने कहा एक राष्ट्र,एक चुनाव” से परिवारवाद पर रोक लगेगी,नए युवा नेताओं को अवसर मिलेगा,चुनावी खर्च में कमी आएगी,और प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। इससे देश में राजनीतिक अस्थिरता कम होगी और सुशासन को बढ़ावा मिलेगा। एक राष्ट्र,एक चुनाव से न केवल शिक्षा में व्यवधान कम होगा,बल्कि युवाओं में लोकतांत्रिक सहभागिता की भावना भी विकसित होगी। कार्यक्रम में इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा सहित सभी 57 केंद्रों से शिक्षार्थी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सहभागी हुए।