ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य को आभार प्रकट करने के लिए अलीनगर विधानसभा में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य को आभार प्रकट करने के लिए अलीनगर विधानसभा अंतर्गत अलीनगर पूर्वी मंडल एवं पश्चिमी मंडल द्वारा संयुक्त रूप से “राजस्व कचहरी मिल्की से रामजनकी मंदिर गोसवा” तक भव्य भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।कार्यक्रम की शुरुआत में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की याद में मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत किया।भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज से पूरा इलाका गूंजायमान हो उठा।इस मौके पर भाजपा पूर्व जिला महामंत्री सुजित चौधरी ने कहा। भारतीय सेना ने साबित कर दिया है कि दुश्मन अगर आंख दिखाएगा तो हम उसकी आंख फोड़ने का माद्दा रखते हैं।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश और देशवासी सुरक्षित हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को वो झटका दिया है कि आज भीख का कटोरा लेकर घूम रहा है। वही अलीनगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया जी ने कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई मजबूती मिली है। सरकार ने सेना की ताकत और क्षमता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।भारतीय सेना के शौर्य ने दुनिया के सामने ये साबित कर दिया है कि भारत को कोई छेड़ेगा तो भारत उसको छोड़ने वाला नहीं है।इस मौके पर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि इस यात्रा का उद्देष्य सेना के पराक्रम को प्रणाम करना है। ये मात्र यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्र धर्म पर चलने का एक संकल्प है और इस पर चलने के लिए हम सब संकल्पित हैं।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामनाथ सहनी,संजय झा,अशोक सदा,रामबाबू साहू,बलराम झा,अमित कुमार सिंह,पुरुषोत्तम सिंह,श्रवण कुमार,मनोज कुमार झा,महेश साहू,सरोज साहू,मदन साहू,सोनिया देवी,प्रकाश कुमार सहनी,लड्डू साहू,संजय पासवान,शंकर मिश्रा,विजय पासवान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।