शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा पदाधिकारी का आदेश टांय -टांय फिस्स ,संविदा पर बहाल कर्मी दिखा रहें हें अंगूठा।
शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा पदाधिकारी का आदेश टांय -टांय फिस्स ,संविदा पर बहाल कर्मी दिखा रहें हें अंगूठा।
शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा पदाधिकारी का आदेश टांय -टांय फिस्स ,संविदा पर बहाल कर्मी दिखा रहें हें अंगूठा।
दस्तक 7मीडिया /हनुमाननगर।
जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा का स्थानांतरण आदेश अधर में लटक गया हें ,इनके आदेश का 14दिन बीतने के बाद भी स्थानांतरण किये गये शिक्षा कर्मियों ने अपने नये पदस्थापन जगहों पर योगदान नहीं दिया हें।
गत 7 मई को डीईओ कार्यालय से संविदा पर बहाल बीआरसी के चार लेखा सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया तथा इसका त्वरित अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतू संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
इसके बाबजूद सभी कर्मचारी पुराने पदस्थापन स्थल पर ही जमे हुए हैं। डीईओ ने जयकुमार चौधरी को बहेड़ी से तारडीह, राहुल कुमार को हनुमाननगर से बेनीपुर, विजय कुमार भगत को तारडीह से बहेड़ी और सुजीत कुमार झा को कुशेश्वरस्थान से हनुमाननगर स्थानांतरित किया है।
इन सभी को तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर योगदान देने का आदेश दिया गया है। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुशेश्वरस्थान में कार्यरत लेखा सहायक को अपने कार्य के अतिरिक्त बीआरसी कुशेश्वरस्थान का लेखा से संबंधित कार्य भी देखने के लिए अधिकृत किया है।
यह स्थानांतरण राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को जयकुमार और राहुल के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद किया गया। आदेश में कहा गया है कि संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पत्र प्राप्त होते ही इन कर्मचारियों को विरमित कर योगदान सुनिश्चित कराएं। साथ ही अनुपालन की जानकारी हस्ताक्षरी को दें।
सभी डाटा एंट्री ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया है कि वे पत्र प्राप्त होते ही अपने-अपने प्रभार का आदान-प्रदान सुनिश्चित करें। आदेश के बावजूद अब तक किसी ने नए स्थान पर योगदान नहीं किया है।
इस संबंध में पूछे जाने पर हनुमाननगर के प्रभारी बीईओ सह सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी मोहन कुमार ने बताया कि कुशेश्वरस्थान के लेखा सहायक ने हनुमाननगर में योगदान नहीं दिया है। इसलिए यहां के लेखा सहायक को विरमित नहीं किया गया है। ये बातें वरीय अधिकारियों के संज्ञान में भी है।