रंगदारी की रकम नहीं देने पर रंगदारो ने बालू सीमेंट विक्रेता के पिता पुत्र को बट से मारकर किया जख्मी ,72हजार रुपये जबरन लेकर भागे।
दस्तक 7मीडिया /हनुमाननगर
रंगदारी नही देने के कारण बालू सीमेंट के विक्रेता पिता पुत्र पर रंगदारो द्वारा हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
विशनपुर थानाक्षेत्र के रामपुरडीह गांव के सुनील कुमार सिंह ने स्थानीय नागेश्वर कमती,रोहित कमती और अभिषेक कमती के बिरुद्ध रौड और पिस्तौल के बट से मार पीटकर कर रुपया छीन लेने का आरोप लगाया है,और इस मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी हें
इस घटना से पीड़ित ने बताया कि वह रामपुरडीह चौक पर बालू-सीमेंट की दुकान चलाते हैं। गांव के नागेश्वर कमती पिछले कुछ महीनों से 10 से 20 हजार रुपए की रंगदारी मांग रहा था। ग्रामीण होने के कारण वह इसे नजर अंदाज कर रहे थे।
17 मई की सुबह नागेश्वर कमती, रोहित कमती और अभिषेक कमती लोहे की रॉड लेकर दुकान में घुस आए। नागेश्वर ने जेब से पिस्टल निकाली और फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद पिस्टल के बट से सुनील के सिर पर वार किया। चोट बाएं कान के पास लगी और सूजन आ गई।हल्ला सुनकर सुनील के पिता पहुंचे तो नागेश्वर ने उनके सिर पर भी पिस्टल के बट से वार कर घायल कर दिया तथा नागेश्वर सुनील के जेब से 72 हजार रुपया जबरन निकाल लिया। सुनील ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।विशनपुर पुलिस ने दोनों को पीएचसी हनुमाननगर में भर्ती कराया। वहां से सुनील को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। पीड़ित ने विशनपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है।
इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।