कैमूर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सनकी आशिक ने प्रेमिका के पिता को गोली मारकर हत्या कर दी.
कैमूर में हत्या
बिहार के कैमूर से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां सिरफिरे प्रेमी ने अपने प्रेमिका के पिता को गोली मारकर हत्या कर दी. पिछले कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. प्रेमिका की शादी तय होने के बाद प्रेमी नाराज था. प्रेमिका के पिता की हत्या करने के बाद सनकी प्रेमी भभुआ थाने पहुंच कर खुद को सरेंडर कर दिया.
कैमूर में गोली मारकर हत्या: घटना भभुआ के भवानी पेट्रोल पंप के पास की है. दरअसल प्रेमिका के पिता पेट्रोल पंप पर ड्यूटी पर गए थे. वहां दोनों में नोकझोंक हुई जिसके बाद प्रेमी ने देसी कट्टा से लड़की के पिता पर गोली चला दी. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. इससे हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई.
हत्या के बाद लोगों की भीड़
प्रेमिका की शादी तय होने से था नाराज:बताया जाता है कि प्रेमिका की शादी उसके घर वालों ने तय कर दिया था. जब इसकी सूचना उसके प्रेमी को मिला तो वह बौखला गया और शादी रचाने से मन कर रहा था. शादी तय होने से बौखलाया तो उसके पिता को पेट्रोल पंप पर जाकर गोली मार दी.
हत्या से कैमूर में अफरतफरी
प्रेमी ने थाने में किया सरेंडर:प्रेमिका की शादी तय होने से प्रेमी नाराज था. जब से उसकी शादी तय हुई तो वह काफी परेशान रह रहा था. इसको लेकर उसने उसके पिता के साथ विवाद हो रहा था. हत्या से पहले दो दिनों से पिता के साथ मारपीट भी हुई थी. गोली मारने के बाद सनकी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया.
“भभुआ शहर के लोग खुद को सुरक्षित समझ रहे हैं. जिला प्रशासन शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए. शहर के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. हाल के दिनों में कैमूर में अपराध चरम पर है.”-विकास सिंह, जिप सदस्य
हत्या के बाद पुलिस को लोगों ने दी जानकारी
देसी कट्टा बरामद: भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि सुबह भभुआ के भवानी पेट्रोल पंप पर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक भभुआ के रहने वाले है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से देसी कट्टा बरामद हुआ है. शव को पुलिस कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.
“पेट्रोल पम्प कर्मी को गोली मार दी है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से देसी कट्टा बरामद हुआ है. शव को पुलिस कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई.”-शिव शंकर कुमार, एसडीपीओ, भभुआ
