एक देशी पिस्टल के साथ नेहरा पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दरभंगा जिला के बेनीपुर अनुमंडल के नेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि गश्ती के क्रम में दो व्यक्तियों को एक देशी पिस्टल, एक मोटरसाइकिल एवं दो स्मार्ट फोन के साथ गिरफ्तार किया गया था।
इस आलोक में नेहरा थाना कांड सं0 72/24, दिनांक -20/05/25, धारा- 324(4), 351(2) BNS 25(1)(b)(a)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन किया जा रहा है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता
01. अजीत कुमार यादव, पिता दिलीप यादव, ग्राम चपता, थाना वाजितपुर, जिला दरभंगा ।
02. सुमन जी यादव, पिता राम पुकार यादव, ग्राम चकचिंतामणपुर, थाना वाजितपुर, जिला दरभंगा।
बरामदगी
01. एक देशी पिस्टल
02. एक मोटरसाइकिल
03. दो मोबाईल।

