15मई को अंबेडकर कल्याण छात्रावास में राहुल गांधी की सभा के बाद दर्ज हुये कांडों की समीक्षा को लेकर दरभंगा पहुंचे बिहार के गृह सचिव और नोडल पुलिस पदाधिकारी।

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

राहुल गांधी की सभा के बाद दर्ज हुये कांडों को लेकर बिहार सरकार के गृह सचिव अरविंद चौधरी एवं दरभंगा के नोडल पुलिस पदाधिकारी एडीजीपी सुधांशु कुमार दरभंगा के सर्किट हाउस पहुंचे ,और सभा को लेकर विस्तृत जानकारी ली।सूत्र बताते हें कि इसके लिये सर्किट हाउस में गोपनीय बैठक की गई थी।बैठक में मिथिला रेंज की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम और एसएसपी जगुनाथ रेडडी जला रेडडी मौजूद थे।

बैठक में 15मई के कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई। दरभंगा में हुई राहुल गांधी की सभा से जुड़े केस की समीक्षा की गई । सभा स्थल को लेकर बिना अनुमति के अम्बेडकर हॉस्टल में कार्यक्रम करने की बात सामने आई। बताया गया कि अंबेडकर कल्याण छात्रावास में सभा की अनुमति नहीं दी गई थी बावजूद इसके राहुल गांधी वहां सभा की।