लहेरियासराय /बेता थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड में हुई छापेमारी का हुआ खुलासा ,लेकिन जांच जारी।हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने की थी देर रात छापेमारी ,रूम में ठहरे लोंगों के निशानदेही पर पुलिस ने चार लाख रुपये नगद और भारी मात्रा में चोरी के गहने को किया था बरामद।
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
लहेरियासराय/बेता थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड में हुई छापेमारी का खुलासा हो गया हें ,हिमाचल प्रदेश से आयी पुलिस ने ही उक्त स्थल पर छापेमारी की थी इस दौरान लहेरियासराय थाना के एक पुलिस पदाधिकारी भी हिमाचल पुलिस के साथ थी ।दरअसल 10मई शनिवार के दिन लहेरियासराय /बेता की पुलिस ने हास्पिटल रोड में देर रात मकान के एक कमरे में छापेमारी की थी जिसे लेकर उस महल्ले में चर्चा थी कि कमरे के रूम में कोई संदिग्ध था और उसके पास हथियार समेत रुपये और सोने थे।
इसी सूचना पर दस्तक 7मीडिया की टीम ने मुहल्ले में गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी लेने पहुंची थी ,मुहल्ले के कई लोंगों ने संवाददाता को बताया था कि देर रात पुलिस ने चमन कुमार उर्फ शिवम श्रीवास्तव के घर के एक रूम में छापेमारी की हें जिसमें दो कारवाईन ,सोने एवं रुपये से भरा बैग पुलिस द्वारा जब्त किया गया हें ,यही नहीं कई लोंगों ने दावा भी किया। ।
देश हित को ध्यान में रखते हुये दस्तक 7मीडिया ने बड़ी जिम्मेदारी के साथ इस खबर को छापा।डीजीपी विनय कुमार ने इस बाबत एसएसपी से जानकारी मांगी ,एसएसपी के संज्ञान में यह बात नहीं थी ,उन्होंने डीजीपी से कहा कि इस बात की जानकारी नहीं हें।
डीआईजी ने एसएसपी को जांच का दिया था निर्देश
खबर छपते ही मिथिला क्षेत्र के डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने मामले को गंभीरता से लिया और इस मामले में जांच का निर्देश दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेड्डी को दिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी तुरंत दिखाई तत्परता और दिया जांच का निर्देश
दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने तुरंत इस मामले में जांच का निर्देश पुलिस पदाधिकारी को दिया।जांचोपरांत जो मामला सामने आया हें उसमें यह बात सामने निकलकर आ रही हें कि हिमाचल प्रदेश की पुलिस दरभंगा जिला के विशनपुर थाना आयी थी।दरअसल शिमला के एक व्यवसायी का सामान गौरियारी के कुछ युवकों द्वारा चुराकर दरभंगा लाया गया था, जिस मामले में वहां कांड दर्ज था।हिमाचल की पुलिस तकनीकी तरीके से चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी ,इसी क्रम में बेता स्थित अस्पताल रोड में डॉ रामाशीष यादव के क्लीनिक के ठीक सामने चमन के मकान में हिमाचल की पुलिस गई और उस कमरे की तालाशी ली जिसमें लोग ठहरे हुये थे।
हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने चार लाख कैश और सोने के कई जेवर को किया बरामद
पुलिस ने इसी के निशानदेही पर विशनपुर थाना क्षेत्र के गोरियारी से दो चोर और कंसी सिमरी से एक चोर को गिरफ्तार किया मतलब हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने तीन चोर को गिरफ्तार किया यही नहीं करीब चार लाख रुपये कैश और भारी मात्रा में चुराए गये सोने के जेवर को भी बरामद किया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा ,जांच जारी।सीसीटीवी फुटेज निकालने का दिया गया हें निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक ने पूछने पर बताया कि हिमाचल की पुलिस ने ही छापेमारी की थी जिसके साथ विशनपुर थाना की पुलिस नहीं बल्कि लहेरियासराय थाना के पुलिस पदाधिकारी पीयूष साथ में थे।वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हॉस्पिटल रोड में हुई छापेमारी में पुलिस को उस कमरे से कोई हथियार या कोई सामान बरामद नहीं हुआ था बल्कि रूम में ठहरे लोंगों के निशानदेही पर तीन चोर समेत नगदी और सोना का आभूषण बरामद हुआ था जो शिमला से चुराकर दरभंगा लाया गया था।वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसके बावजूद जांच जारी हें,संबंधित थाना को सीसीटीवी फुटेज निकालने का निर्देश दिया जा चुका हें उम्मीद हें कि सोमवार तक सीसीटीवी फुटेज आ जाएगा।
