सिमरी थाना के सअनि अनिल कुमार तिवारी को शराब के एक मामले में गिरफ्तार के परिजनों से छः हजार रुपये रिश्वत लेना पड़ गया महंगा ,एसएसपी ने निलंबित करते हुये किया लाईन हाजिर।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सिमरी थाना के सअनि० अनिल कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया हें।सअनि श्री तिवारी पर आरोप था कि शराब मामले में गिरफ्तार हुये इन्द्र कुमार को छोड़ने के एवज में 6हजार रुपये रिश्वत लिया गया था।शिकायत मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक ने अंचल पुलिस निरीक्षक को इसका जिम्मा सौंपा जो सही पाया गया।

एसपी कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार सिमरी थाना में पदस्थापित स०अ०नि० अनिल कुमार तिवारी द्वारा बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 की संशोधित अधिनियम 2022 की धारा 37 के अंतर्गत गिरफ्तार इंद्र कुमार, पे० स्व० रामस्वरूप राम, सा० भराठी, थाना सिमरी को छोड़ने हेतु ₹6000 रिश्वत लेने के आरोप का जांच अंचल पुलिस निरीक्षक, कमतौल से कराया गया।
अंचल पुलिस निरीक्षक, कमतौल द्वारा जांचोपरांत स०अ०नि० अनिल कुमार तिवारी द्वारा इंद्र कुमार को छोड़ने हेतु ₹6000 लेने की बात प्रकाश में आई तथा इस पूरे प्रकरण में इनका आचरण संदिग्ध होना पाया गया।
अतः अंचल पुलिस निरीक्षक, कमतौल अंचल द्वारा किए गए अनुशंसा के आधार पर स०अ०नि० अनिल कुमार तिवारी सिमरी थाना को दिनांक 15/05/25 को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है तथा इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र दरभंगा बनाया गया है।