नदी में डूब कर हुई मौत,परिजन को मिला चार लाख रुपए का चेक एवं दो अग्नि पीड़ित को राहत राशि का चेक हस्तगत कराया

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। वे शनिवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहेड़ी प्रखंड के बहेड़ी एवं समधपुरा पंचायत में आपदा पीड़ितों के बीच राहत राशि का चेक वितरित कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्पष्ट मानना है कि बिहार सरकार के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार बनता है। जिसमें सभी जाति,धर्म,वर्ग,का समान ख्याल रखा जाता है। आज समदपुरा गांव के राम शीष मुखिया की गत दिनों करेह नदी में डूब कर हुई मौत के परिजन को चार लाख रुपए का एवं बहेड़ी मे दो अग्नि पीड़ित शीला देवी एवं कविता देवी को राहत राशि का चेक हस्तगत कराया ।इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजन से अपील करते हुए कहा कि यह राशि सरकार द्वारा आपको दी गई है इसमें किसी बिचौलिया की कोई भूमिका नहीं है। किसी को भी एक पैसे की रिश्वत नहीं देना है और यदि कोई मांग करे तो इसकी सूचना अभिलम्ब अंचल अधिकारी एवं मुझे दें उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। विधायक श्री चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में न्याय के साथ विकास की यात्रा जो दो दशक पूर्व प्रारंभ की गई वह अनवरत जारी है और आने वाले 5 सालों में डबल इंजन की सरकार में यह और द्रुत गति से तेज होगी। वर्तमान समय में बिहार सहित बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क,बिजली,पानी,शिक्षा,स्वास्थ्य पर काफी काम हुए हैं और वर्तमान समय में भी इस विधानसभा में चार दर्जन से अधिक ग्रामीण सड़कों की स्वीकृत सरकार द्वारा दी गई है जिस पर जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार अब किसानों के लिए हर खेत को पानी की समुचित व्यवस्था पर किया कार्य किया जा रहा है ।साथ ही हर हाथ को काम के लिए रोजगार के अवसर सृजन किया जा रहे हैं ।जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को समान रूप से मिल रहा है और सबों की समान भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। मौके पर अंचलाधिकारी धनश्री बाला,युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह,गजेंद्र प्रसाद सिंह,अधि० प्रकाश झा,संतोष साह,अंकित झा,अमित भगत,हरेराम सहनी,हीरालाल मुखिया, राजू भगत, नवीन मिश्रा, कन्हैया झा,सहित अन्य मौजूद थे।