कटिहार में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज दोपहर मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। खुशहालपुर के पास से पुलिस ने तीन पिकअप वाहन पकड़े।

 

इन वाहनों में 27 गाय और 6 बछड़े थे, जिन्हें बंगाल ले जाया जा रहा था। कटिहार डीएसपी ने दी अहम जानकारी कटिहार डीएसपी वसीम फिरोज के अनुसार, मवेशियों को मनसाही से गांव के रास्ते होकर बंगाल भेजा जा रहा था। गुप्त सूचना मिलते ही प्राणपुर थाना की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने दो तस्करों नजमुल हक और इनामुल हक को गिरफ्तार किया। तीसरा आरोपी हुआ फरार तीसरा आरोपी तजमुल हक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच चल रही है। जब्त किए गए मवेशी ।

जब्त किए गए मवेशी