सहरसा जिला के महिषी विधानसभा के प्रभारी बने जदयू के संजीव झा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
सहरसा जिला के महिषी विधानसभा के प्रभारी बने जदयू के संजीव झा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
सहरसा जिला के महिषी विधानसभा के प्रभारी बने जदयू के संजीव झा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिरौल। जनता दल (यूनाइटेड) के जिला उपाध्यक्ष संजीव झा को सहरसा जिला के महिषी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस खबर के फैलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। संजीव झा की नियुक्ति को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिरौल के प्रदीप झा ने संजीव झा को पाग और चादर से सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। संजीव झा के स्वागत समारोह में बिरौल युवा जदयू के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सांसद संजय झा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम के नारे लगाए। यह समारोह संजीव झा के महिषी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें जदयू युवा के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में, कार्यकर्ताओं ने संजीव झा के नेतृत्व में पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और पार्टी के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि संजीव झा के नेतृत्व में महिषी विधानसभा में संगठन और मजबूत होगा और पार्टी को नई ऊँचाइयां मिलेंगी। इस अवसर पर, विधानसभा चुनाव प्रभारी संजीव झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण की सराहना की और उन्हें पार्टी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। मौके पर आशुतोष मिश्रा, निखिल राय, राजेश खां, सुभाष शर्मा, नूर आलम, मोहन चौधरी, विकास चौधरी, बबलू सिंह, राजा राम, राजकिशोर झा, मुकेश राम, रामप्रवेश मंडल, माधव झा, मुखिया मिथिलेश शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश से आयी पुलिस ने किसके आदेश पर देर रात लहेरियासराय /बेता क्षेत्र में की छापेमारी ?मुहल्ले के लोंगों में फिलहाल चर्चा यही कि रूम से हिरासत में लिये गये लोंगों के पास थे अवैध हथियार ,पैसे और सोने।क्या हिमाचल पुलिस ने देर रात कर ली सौदेबाजी,वरना एक बजे रात में रास्ते पर दो लोंगों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ना सवाल तों खड़ा करता हें।
33 मवेशियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:कटिहार में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़।