वरीय पुलिस अधीक्षक ने रैतिक परेड का किया निरीक्षण।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

लहेरियासराय स्थित पुलिस केंद्र  में आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों को बेहतर टर्न आउट का निर्देश दिया।


पुलिसकर्मियों द्वारा सलामी लेने के बाद कहा कि परेड में शामिल होने के पूर्व आवश्यक बातों का पूरा ख्याल रखें। वर्दी साफ-सुथरी हो। परेड के दौरान सिपाहियों से दौड़ लगवाई। टोलीवार ड्रिल कराई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को शाबासी दी गई।