दलसिंहसराय थाना के डायल 112में तैनात एएसआई को एसपी ने कर दिया निलंबित ,पैसे मांगने का एक ऑडियो हो रहा था वाईरल।

दस्तक 7मीडिया /

समस्तीपुर जिला से बड़ी खबर हें ,एसपी ने एक एएसआई को घुस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया हें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला दलसिंहसराय थाना का हें।डायल 112में तैनात एएसआई राम जस राय ने किसी व्यक्ति से पैसे की मांग कर रहें थे ,इसका एक ऑडियो वायरल होने लगा।

एसपी अशोक मिश्रा के संज्ञान में यह मामला आते ही दलसिंहसराय में तेनात डीएसपी को मामले की जांच सौंपा।जो जांचोंउपरांत सत्य पाया गया।डीएसपी का प्रतिवेदन प्राप्त होते ही एसपी श्री मिश्रा ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये अनुशासनिक कारवाई का आदेश दे दिया हें