बिरौल के चर्चित दवा व्यवसायी अनवर हत्या कांड में आया नया मोड़, पीड़िता ने न्याय के लिए खटखटाया न्यायालय का दरवाजा।

दस्तक7मिडिया, विधि संवाददाता, दरभंगा।

बिरौल थाना कांड संख्या 157/2021,अंतर्गत धारा 302 ,34 भा द वि, के आवेदिका इसरत रहमानी, पति मो.वलि उल्लाह रहमानी उर्फ अनवर,खैंसा, थाना जमालपुर, दरभंगा ने अपने पति वलि उल्लाह रहमानी उर्फ अनवर हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में मजबूती से पोस्ता साक्ष्रयों के साथ अपना पक्ष रखा है। पीड़िता के विद्वान अधिवक्ता का कहना है कि हत्या से संदर्भित सभी पोस्ता साक्ष्य सूचिका के पास उपलब्ध है वहीं स्थानीय पुलिस के द्वारा कि गई अनियमितता से संबंधित साक्ष्य भी पीड़िता के पास उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि सूचिका के अनुसार कुछ धनकुबेरों ने अपने प्रतिद्वंद्वी दवा कारोबारी वल्कि उल्लाह को अपने रास्ता से हटाने का साजिश कर उक्त धटना को अंजाम दिए थे, एवं अपने धनबल के बल पर इस मामले को समाप्त करने का प्रयास किया। परन्तु पीड़िता को अपने देश के न्यायपालिका पर पूर्ण भरोसा है,कि उन्हें न्याय अवश्य मिलेगी, विद्वान अधिवक्ता ने बताया कि पीड़िता को जल्द ही न्याय मिलने की संभावना है चूंकि उक्त कांड में केंद्रीय जांच एजेंसी से जल्द ही पुनर अनुसंधान की संभावना है।