जिला प्रशासन के मना करने के बाद बिना अनुमति के कल्याण छात्रावास में सभा करना राहुल गांधी समेत कॉंग्रेसी कार्यकर्ता को पड़ा महंगा ,राहुल गांधी समेत बीस नामजद एवं सेंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लहेरियासराय थाने में दो अलग -अलग प्राथमिकी दर्ज।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के अलावे  बीस नामजद सहित 100 लोगों के खिलाफ लहेरियासराय थाना में दो अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है। सदर एसडीओ विकास कुमार व सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी हें।उन्होंने बताया कि जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार एवं अंबेडकर छात्रावास में मजिस्ट्रेट रुप में तैनात प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बहेड़ी खुर्शीद आलम के आवेदन पर अलग अलग मामला दर्ज किया गया है। कहा कि जिला कल्याण पदाधिकारी के आवेदन पर बीएनएस धारा 163(144) उल्लंघन के मामले में राहुल गांधी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह एम एल सी मदन मोहन झा, नगर निगम की उपमहापौर नाजिया हसन, पूर्व वार्ड पार्षद डॉ मुन्ना खान, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद असलम, जमाल हसन, मोहम्मद असलम शादाब ,जिला अध्यक्ष दयानंद पासवान, मो अहमद उस्मानी , शकील अहमद मुख्य आयोजक सुशील कुमार पासी समेत बीस नामजद सहित एक सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

 

 

एसडीओ ने कहा कि सभा के लिये जो अनुमति मांगी गयी थी ,उसके लिये टाउन हॉल दिया गया था लेकिन उनके द्वारा टाउन हॉल नहीं जाकर दूसरा एक छात्रावास था जहां की अनुमति नहीं दी गई थी वहां जाकर सभा किया गया जहां उनके द्वारा बीएनएस की धारा 163लगाया गया था जिसका उल्लंघन हुआ हें ॥इसी उल्लंघन के आलोक में जो वहां मजिस्ट्रेट तैनात थे उनके लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई हें।दूसरा प्राथमिकी जिला कल्याण पदाधिकारी ने दर्ज कराया हें चूंकि वह कल्याण छात्रावास हें जहां सभा की अनुमति नहीं दी गई थी।