कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के आदेश को बताया धत्ता ,राहुल गांधी घुस गये अंबेडकर कल्याण छात्रावास ,छात्र -छात्राओं ने किया जोरदार स्वागत।कुछ देर भाषण देकर लौट गये राहुल।

दस्तक 7मीडिया ,गुड्डू राज 

आखिर वहीं हुआ जिसे प्रशासन को डर था ,प्रशासन के रोक के बावजूद आखिरकार राहुल गांधी वहां पहुंच गये जहां कार्यकर्ताओं ने पहले दिन कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी। बेरिकेडिंग को दरकिनारकरते हुये राहुल गांधी अंबेडकर कल्याण छात्रावास पहुंच गये ,जहां पुलिस के जवानों से हल्की धक्का मुक्की हुई।राहुल गांधी ने पैदल रास्ते बेरिकेडिंग के बगल के एक गली के रास्ते अंबेडकर कल्याण छात्रावास पहुंच गये  जहां बच्चों ने उनका जोरदार स्वागत किया और स्थानीय लोंगों ने खूब तालिया बजाकर राहुल गांधी के हौसले को  बुलंद किया।राहुल गांधी कुछ घंटे छात्रों और वहां जूटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये निकल पड़े।

 

 

आखिरकार वहीं हुआ जो कार्यकर्ताओं ने ठान रखी थी। प्रशासन के सारे आदेशो की धज्जिया उड़ाते हुये आखिरकार राहुल गांधी ने पूर्व के आयोजन स्थल पर ही सभा की और चलते बने।ऐसे में पुलिस -प्रशासन क्या कदम उठाती हें ?

दरअसल राहुल गांधी की काफिले को राज परिसर स्थित चौरंगी के बाद खनका चौक पर रोका गया , प्रशासन ने नगर भवन की ओर जाने के लिए खनका चौक पर बेरिकेडिंग किया था , राहुल गांधी खनका चौक पर गाड़ी से नीचे उतरकर अम्बेडकर छात्रावास के लिए पैदल निकल पड़े , राहुल गांधी के साथ कांग्रेसी नेता खूब नारा लगा रहें थे ,पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता समेत राहुल गांधी अंबेडकर कल्याण छात्रावास पहुंच गये।

यहां बता दे कि कल्याण छात्रावास में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने रोक लगा दिया था और नगर भवन में कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने अनुमति दिया था लेकिन प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दर किनार करते हुये सभी कार्यकर्ताओं ने प्रस्ताविक जगहों पर ही कार्यक्रम किया।

कई कार्यकर्ता कहते दिखे ,कायर समझा था क्या ?फायर हूं में।