माउंट लिट्रा जी विद्यालय बामपाली में बुधवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफल छात्रों का सम्मान समारोह हुआ।

 

 

निदेशक श्रेयांश जैन और उपाध्यक्षा सुचिता जैन ने बताया कि 12वीं में समीर सिंह ने 91.6% और सान्वी शेखर ने 91.8% अंक हासिल किए। 10वीं में रक्षित वर्धमान ने 96.8%, आयुषी कुमारी ने 96.2%, शिवानी कश्यप ने 95.6%, संस्कृति कुमारी और ओमनारायण पांडे ने 95.4%, शिवम कुमार ने 95.2%, अभिषेक सिंह ने 94.8%, नैतिक जैन ने 94.4%, सक्षम सिंह ने 94% और जिज्ञासा कुमारी ने 93.4% अंक प्राप्त किए। इस बार 10वीं में 39 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। अध्यक्ष और प्राचार्या ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में माता-पिता और शिक्षकों का बड़ा योगदान होता है। बच्चों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए। सभी छात्र अपनी सफलता से खुश नजर आए। उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी और अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय को दिया। मंच संचालन शिक्षिका कुमारी रेखा ने किया। मौके पर प्राचार्या डॉ. सहाया मेरी, उप प्राचार्य विजय कुमार, प्रधानाध्यापक रत्नेश चौबे, प्रधानाध्यापिका सोनी चौधरी, शिक्षक, छात्र और उनके माता-पिता मौजूद रहे।