विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर वाद -विवाद खत्म ,टाउन हॉल में होगा कार्यक्रम ,अंबेडकर छात्रावास में निषेधाज्ञा लागू।

दस्तक 7मीडिया/ गुड्डू राज 

दरभंगा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा हें हालांकि जिला प्रशासन ने इस विवाद को एक सिरे से खारिज कर दिया हें।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी शैक्षणिक जगहों पर राजनीतिज्ञ कार्यक्रमों की स्वीकृति कैसे दी जा सकती हें इसीलिये अंबेडकर छात्रावास में होने वाली कार्यक्रम को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी ने अनुमति नहीं दिया था इसमें विवाद का कोई प्रश्न नहीं हें।

दरअसल स्थानीय कार्यकर्ता इस प्रोग्राम को अंबेडकर छात्रावास में कराने के लिये जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी लेकिन जिला प्रशासन ने इसे खारिज करते हुये स्पष्ट कहा कि अंबेडकर छात्रावास एक शैक्षणिक जगह हें और यहां किसी तरह की राजनीतिक गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जा सकती।यहां सिर्फ सरकारी गतिविधियां ही हो सकती हें।

कांग्रेस के वरिष्ट नेता मदन मोहन झा ने इस बाबत नगर आयुक्त  को पत्र लिखते हुये कार्यक्रम को लेकर नगर भवन में अनुमति लेने की मांग की जिसे जिला प्रशासन ने स्वीकृत कर लिया।


इधर पुलिस प्रशासन ने इस कार्यक्रम को लेकर अंबेडकर छात्रावास में धारा 144के तहत कारवाई शुरू कर दी हें ऐसे में अगर कोई भी कॉंग्रेसी नेता अंबेडकर छात्रावास में पहुंचने का प्रयास करते हें तों सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कारवाई कर सकती हें।
कॉंग्रेस के वरिष्ट नेता मदन मोहन झा ने कहा कि टाउन हॉल को बुक कर लिया गया हें ,प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई हें ऐसे में यह कार्यक्रम टाउन हॉल में आज ही होगा।