गौड़ाबौराम विधानसभा के मुंगरा गांव में श्री श्री 1008 श्री सीताराम महायज्ञ एवं ज्ञान महायज्ञ” का शुभारंभ हुआ।
दस्तक7मिडिया, बिरौल दरभंगा।
गौड़ाबौराम विधानसभा के मुंगरा गांव में श्री श्री 1008 श्री सीताराम महायज्ञ एवं ज्ञान महायज्ञ” का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कन्याओं ने हिस्सा लिया। बैंड बाजे और गाजे बाजे के संग प्रभु नाम के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। इस अवसर पर दरभंगा पूर्वी जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विनय पासवान,महामंत्री श्री संजय सिंह पप्पू सिंह जी एवं उपाध्यक्ष श्री श्रवण चौधरी जी भी उपस्थित हुए। विनय पासवान ने इस मौके पर कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों को आध्यात्मिक शांति मिलती है। इसके साथ ही संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि कलियुग में प्रभु नाम का जाप करने से ही फल की प्राप्ति हो जाती है। मां सीता की जन्मभूमि मिथिला में श्री सीताराम महायज्ञ का आयोजन अपने आप में अद्भुत है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि हमारा सनातन धर्म हमें अच्छा कर्म करने की शिक्षा प्रदान करता है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि मैं हमेशा से कहता आया हूं कि इस तरह का आयोजन खास तौर से बच्चों के कोमल हृदय के अंदर धार्मिक परंपराओं का पालन करना और ईश्वर के प्रति क्यों आस्था बनाए रखनी चाहिए इस तरह के विचारों को प्रस्फुटित करता है। वही मौके पर श्रवण चौधरी ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने में ही कल्याण है। धर्म के मार्ग पर चलने में इस तरह के आयोजनों से प्रेरणा मिलती है। इस महायज्ञ में कई सिद्ध तपस्वी का भी आगमन होने जा रहा है। मां सीता और प्रभु श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद सब पर बनी रहे यही मंगलकामना करता हूं। मौके पर सरपंच शंकर झा,यशोधर यादव, लक्ष्मण यादव,लाल कुमार, गुलचन मुखिया एवं अन्य हजारों की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।