बिरौल पुलिस का त्वरित एक्शन, मटकोर में अभद्रता और पत्थर बाजी करने वालों में से चार लोगों को किया गिरफ्तार। इस मामले में एसडीपीओ गंभीर, कहा निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

बिरौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदरसा रहमानिया रोड पर चार दिन पूर्व मटकोर करने जा रहे एक समूह के साथ दूसरे पक्ष के मनचले लड़कों द्वारा की गई अशोभनीय हरकत के मामले में बिरौल पुलिस पूरी तरह से एक्शन में दिखाई दे रही है। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश आई ओ केशरी नंदन को दिये है।
एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की पहचान सुनिश्चित की गई। उन्होंने कांड के अनुसंधानकर्ता,एस आई केशरी नंदन को तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने कहा कि पुलिस इस मामले में पूरी तरह से गंभीर है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्दोष पर कार्रवाई न हो और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाए। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असामाजिक तत्वों के गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
इधर एसडीपीओ के निर्देशों का पालन करते हुए, थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में एस आई केशरी नंदन और पुलिस टीम ने बीती रात दर्जनों संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस सघन छापेमारी के परिणामस्वरूप, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन पूछताछ में दो के विरुद्ध किसी तरह का साक्ष्य नहीं पाये जाने से उक्त दो लोगों को पी आर बॉउंड पर छोड़ा गया।
गिरफ्तार किए गए शेष चार आरोपियों 1-दिनेश महतो ग्राम जिरात थाना घनश्यामपुर दरभंगा। 2-चंदन महतो ग्राम सुपौल बाजार थाना बिरौल दरभंगा।3- मो. अलाम,ग्राम अफजला खेबा तथा 4- मो जसीम,ग्राम अफजला,खेबा थाना बिरौल दरभंगा को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लोगों का कहना है कि एसडीपीओ के इस सक्रियता ने क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार्रवाई से भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।