सीबीएसइ के 12वीं कॉमर्स संकाय में 98.6%अंक लाकर राधिका ने पूरे कुशेश्वरस्थान का नाम किया रोशन ,सफलता का श्रेय माता पिता के साथ शिक्षकों को दिया।

दस्तक 7मीडिया कुशेश्वरस्थान संवाददाता /

कुशेश्वरस्थान सुता पट्टी निवासी व्यवसायी मनीष कुमार कनोडिया एवं गृहणी श्वेता कनोडिया के पुत्री राधिका कनोडिया ने सीबीएसई के 12 वीं के कोमर्स संकाय की परीक्षा में 98.6% अंक प्राप्त कर अपने प्रतिभा का परचम लहराया। राधिका ने उत्तर प्रदेश के सनबीम सनसीटी बच्चन आरडी स्कूल वाराणसी में बढ़ कर यह सफलता हासिल कर अपने गांव और प्रखंड का नाम रोशन किया है। राधिका ने 12 वीं की परीक्षा में अंग्रेजी में 95, इकोनॉमिक्स में 98 तथा बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी एवं कत्थक डांस में 100-100 अंक प्राप्त किए। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को दिया है। वह आगे चलकर सीए बनाना चाहती है। राधिका के इस सफलता पर अपने लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों मे, प्रोफेसर शशि नाथ प्रसाद, डॉ0 मणि कांत मिश्र, भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष राखी देवी, समाजसेवी चंद्र शेखर साह, सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं।