निगरानी विभाग के टीम की बड़ी कारवाई :घुस में पहले वाशिंग मशीन फिर 20हजार रुपये घुस लेते दारोगा गिरफ्तार ,कुछ ही दिनों में करोड़पति बनने की थी चाहत।

दस्तक 7मीडिया ,संजय कुमार राय 

पुलिस विभाग में नौकरी क्या हुई ,घुस लेने की चाहत उमड़ गई ।इसी घुस के चक्कर में कई पुलिसकर्मी /पदाधिकारी निगरानी विभाग के लपेटे पहले भी आ चुके  हें।खासकर 2018-19या इसके बाद के पुलिस पदाधिकारी तों एक साल भी बर्दाश्त करना मुनासिब नहीं समझते ,चाहत इतनी बड़ी कि तुरंत करोड़पति बनने की इच्छा रखते हें।इस नये बैच के कम ही पुलिस पदाधिकारी हें जो ईमानदारी बरत रहें हें ,इसमें भी कई ऐसे हें जो  ज्यादातर शातिर दिमाग का इस्तेमाल करतें रहते हें।

फिलहाल सीवान जिले से एक खबर आ रही हें।2018बेच के पुलिस अवर निरीक्षक को निगरानी विभाग पटना की टीम ने 20हजार रुपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया हें।बताया जा रहा हें कि कांड दैनिकी में मदद पहुंचाने के नाम पर पुअनि मिथिलेश कुमार मांझी ने पहले बतौर घुस एक वाशिंग मशीन लिया था।इससे भी जब उनका मन नहीं भरा तों सीधे कई हजार रुपये की मांग कर दी।फिर क्या था उसने निगरानी विभाग से शिकायत की ,जांचों उपरांत मामला सही पाया गया।अंततः मंगलवार की सुबह पुअनि मिथलेश कुमार मांझी को ज्योंही 20हजार रुपये दिया गया ,कुछ ही देर में निगरानी विभाग घुस के पैसों के साथ पुअनि मिथलेश को गिरफ्तार कर टीम पटना लेकर चली गई।